नशामुक्त सम्भल एक जनभागीदारी आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य सम्भल जनपद को नशा-मुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के रूप में विकसित करना है। इस पहल के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा नशा-उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयास किए जाते हैं।
हम विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से जागरूकता अभियान, कार्यशालाएँ, विद्यालय कार्यक्रम एवं सामुदायिक संवाद आयोजित करते हैं। नशामुक्त सम्भल का विश्वास है कि जन-सहभागिता, समय पर परामर्श और सतत प्रयासों से ही एक सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त सम्भल का निर्माण संभव है।